Skip to main content
भारत भर में नवीनतम सरकारी नौकरी अपडेट देखें
अंतिम अपडेट: 26 Oct 2026आधिकारिक सूचनाराज्य सरकारContractual

जिला पंचायत जशपुर एनआरएलएम भर्ती 2026 - क्षेत्रीय समन्वयक एवं लेखा सह एम.आई.एस. सहायक, 2 पद | 27 अक्टूबर तक आवेदन

जिला पंचायत जशपुर - राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन 'बिहान', छत्तीसगढ़ शासन

Chhattisgarh - विकासखण्ड स्तर, जिला जशपुर, छत्तीसगढ़ - 496331

सक्रियअभी 1 दिन बाकी!
1 दिन बाकी
पदकोडग्रेडआयुअंतिम तिथिखाली पद
क्षेत्रीय समन्वयक—विकासखण्ड स्तर, संविदा21–35—1
लेखा सह एम.आई.एस. सहायक—विकासखण्ड स्तर, संविदा21–35—1
कुल खाली पद2

⚠ आवेदन से पहले सभी विवरण (तिथियाँ, पात्रता, खाली पद) आधिकारिक सूचना से जाँचें। Rojgarpulse एक सूचना एग्रीगेटर है और कोई सरकारी निकाय नहीं है।

District Panchayat Jashpur महत्वपूर्ण तिथियाँ 2026

आवेदन प्रारंभ तिथि8 Oct 2026
आवेदन अंतिम तिथि27 Oct 2026जल्द समाप्त
नवीनतम अपडेटनिर्धारित प्रारूप में आवेदन केवल पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जशपुर, जिला-जशपुर (छ.ग.), पिन 496331 को, 09.10.2026 से 27.10.2026 सायं 5:00 बजे तक। सीधे अथवा ई-मेल से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अलग-अलग पदों हेतु अलग-अलग आवेदन आवश्यक।

District Panchayat Jashpur आवेदन शुल्क 2026

विज्ञापन में कोई आवेदन शुल्क निर्धारित नहीं है।

District Panchayat Jashpur आयु सीमा 2026

न्यूनतम आयु

21 वर्ष

अधिकतम आयु

35 वर्ष

SC/ST/OBC/PwD/पूर्व सैनिकों के लिए सरकारी नियमों के अनुसार आयु छूट लागू होती है।

District Panchayat Jashpur वेतन / वेतनमान 2026

Regional Coordinator Rs.26,490/- per month; Accountant cum MIS Assistant Rs.23,350/- per month (consolidated).

District Panchayat Jashpur पद विवरण

क्र.पद का नामखाली पदSalaryशैक्षणिक योग्यताExperienceAge Limit
1क्षेत्रीय समन्वयकग्रेड: विकासखण्ड स्तर, संविदा1
रु.26,490/- प्रति माह (एकमुश्त)
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण तथा मान्यता प्राप्त संस्था/विश्वविद्यालय से कंप्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा/सर्टिफिकेट।
स्नातक उपरांत ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं में गरीबी उन्मूलन/आजीविका विकास परियोजनाओं में, कम से कम 01 वर्ष का गरीबी उन्मूलन/ग्रामीण आजीविका संबंधी क्षेत्र का शासकीय/अर्धशासकीय/शासकीय वित्त पोषित/शासन से अनुदान प्राप्त गैर-शासकीय संस्था से अनुभव।
35 yrs
2लेखा सह एम.आई.एस. सहायकग्रेड: विकासखण्ड स्तर, संविदा1
रु.23,350/- प्रति माह (एकमुश्त)
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य विषय पर स्नातक उत्तीर्ण तथा मान्यता प्राप्त संस्था/विश्वविद्यालय से कंप्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा। वांछनीय: टैली सर्टिफिकेट।
स्नातक उपरांत लेखा से संबंधित 02 वर्षीय केंद्र/राज्य शासन/लोकल बॉडी/गवर्नमेंट एडेड संस्था (निति आयोग के वेबसाइट में सूचीबद्ध संस्था) अंतर्गत क्षेत्र का कार्यानुभव।
35 yrs
कुल खाली पद2

District Panchayat Jashpur पद-वार खाली पद विवरण

क्र.पद / ट्रेडअनारक्षितअजजा (महिला)कुल खाली पद
1क्षेत्रीय समन्वयक1—1
2लेखा सह एम.आई.एस. सहायक—11
कुल112

District Panchayat Jashpur पात्रता 2026

क्षेत्रीय समन्वयक: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक तथा कंप्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा/सर्टिफिकेट और स्नातक उपरांत गरीबी उन्मूलन/ग्रामीण आजीविका क्षेत्र में कम से कम 01 वर्ष का अनुभव। लेखा सह एम.आई.एस. सहायक: वाणिज्य विषय पर स्नातक तथा कंप्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा और लेखा क्षेत्र में कम से कम 02 वर्ष का अनुभव; टैली सर्टिफिकेट वांछनीय। आयु न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष, 01.01.2025 को यथा, अधिसूचित छूट सहित; किसी भी स्थिति में 45 वर्ष से अधिक नहीं (छ.ग. शासन के अधीन कार्यरत शासकीय सेवक/निगम/मंडल/संविदाकर्मी/नगर सैनिक हेतु 16.09.2026 के पत्र RULE/644/2025-GAD-3 अनुसार 38 वर्ष)। आवेदक छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य। एक वर्ष का संविदा, एक बार एक वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है।

District Panchayat Jashpur शैक्षणिक योग्यता / शिक्षा

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण तथा मान्यता प्राप्त संस्था/विश्वविद्यालय से कंप्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा/सर्टिफिकेट। / मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य विषय पर स्नातक उत्तीर्ण तथा मान्यता प्राप्त संस्था/विश्वविद्यालय से कंप्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा। वांछनीय: टैली सर्टिफिकेट।

District Panchayat Jashpur पूर्ण विवरण

कार्यालय जिला पंचायत जशपुर, जिला जशपुर (छ.ग.), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के अंतर्गत विकासखण्ड स्तर के रिक्त संविदा पदों पर नियुक्ति हेतु पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित करता है। विज्ञापन क्रमांक 156/जि.पं./एन.आर.एल.एम./2026-27 दिनांक 08.10.2026, छत्तीसगढ़ शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर के पत्र क्रमांक 306/3433/2024/22-1 दिनांक 17.01.2025 तथा पत्र क्रमांक 3357/बि-6/एनआरएलएम/एचआरएंडए/2025 दिनांक 17.01.2025 के तहत जारी।

विज्ञापित पद

  • क्षेत्रीय समन्वयक – 1 पद, अनारक्षित, एकमुश्त मासिक वेतन रु.26,490/-
  • लेखा सह एम.आई.एस. सहायक – 1 पद, अजजा (महिला), एकमुश्त मासिक वेतन रु.23,350/-

अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता – क्षेत्रीय समन्वयक

  1. मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण।
  2. मान्यता प्राप्त संस्था/विश्वविद्यालय से कंप्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा/सर्टिफिकेट।

अनुभव: स्नातक उपरांत ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं में गरीबी उन्मूलन/आजीविका विकास परियोजनाओं में, कम से कम 01 वर्ष का गरीबी उन्मूलन/ग्रामीण आजीविका संबंधी क्षेत्र का शासकीय/अर्धशासकीय/शासकीय वित्त पोषित/शासन से अनुदान प्राप्त गैर-शासकीय संस्था से अनुभव।

अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता – लेखा सह एम.आई.एस. सहायक

  1. मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य विषय पर स्नातक उत्तीर्ण।
  2. मान्यता प्राप्त संस्था/विश्वविद्यालय से कंप्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा।

वांछनीय योग्यता: टैली सर्टिफिकेट वाले अभ्यर्थी।

अनुभव: स्नातक उपरांत लेखा से संबंधित 02 वर्षीय केंद्र/राज्य शासन/लोकल बॉडी/गवर्नमेंट एडेड संस्था (निति आयोग के वेबसाइट में सूचीबद्ध संस्था) अंतर्गत क्षेत्र का कार्यानुभव।

मेरिट हेतु अंक निर्धारण (कुल अंक 100)

  • स्नातक में प्राप्त प्रतिशत पर 100 अंका के Weightage देते हुए – 35 अंक
  • स्नातकोत्तर में प्राप्त प्रतिशत पर 100 अंका के Weightage देते हुए – 20 अंक
  • दसवीं में प्राप्त प्रतिशत पर 100 अंका के Weightage देते हुए – 20 अंक
  • न्यूनतम वांछित अनुभव के पश्चात् प्रत्येक पूर्ण वर्ष के अनुभव 02 अंक एवं अधिकतम 10 अंक
  • छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत प्रत्येक पूर्ण वर्ष के अनुभव के लिए 01 अंक एवं अधिकतम 05 अंक
  • लिखित/कौशल परीक्षा – 10 अंक

आयु

  • न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आयु सीमा में छूट के संबंध में छ.ग. निवासियों एवं विभिन्न वर्गों के लिए समय-समय पर जारी निर्देश के अनुरूप छूट की पात्रता होगी। आयु की गणना 01 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी।
  • किसी भी परिस्थिति में अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी।
  • छ.ग. शासन सामान्य प्रशासन विभाग महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर के पत्र क्रमांक RULE/644/2025-GAD-3 नवा रायपुर, दिनांक 16.09.2026 अनुसार शासन के अधीन शासकीय सेवाओं में कार्यरत शासकीय सेवक, निगम/मंडल, संविदाकर्मी व नगर सैनिकों के कर्मचारियों द्वारा राज्य के विभिन्न पदों के लिए आवेदन किए जाने हेतु निर्धारित अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष के स्थान पर 45 वर्ष निर्धारित की जाती है।

महत्वपूर्ण तिथि एवं प्रस्तुति का माध्यम

  • विज्ञापन दिनांक – 08.10.2026
  • आवेदन दिनांक 09.10.2026 से दिनांक 27.10.2026 तक सायं 5:00 बजे तक पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जशपुर, जिला-जशपुर (छ.ग.), पिन 496331 के पते पर आमंत्रित किए जाते हैं।
  • सीधे अथवा ई-मेल के माध्यम से एवं निर्धारित तिथि व समय के पश्चात् प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

नियम एवं शर्तें

  1. निर्धारित प्रारूप में आवेदन बंद लिफाफे में पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट से अंतिम तिथि सायं 5.00 बजे तक कार्यालय, जिला पंचायत जशपुर में स्वीकार किया जाएगा। आवेदन पत्र में फोटो, समस्त शैक्षणिक एवं अनुभव संबंधी दस्तावेज की प्रति आवेदक द्वारा स्व-प्रमाणित होना अनिवार्य है। अन्यथा आवेदन पत्र निरस्त माना जाएगा।
  2. लिफाफे के ऊपर आवेदित पद का नाम स्पष्ट उल्लेखित किया जाए।
  3. विज्ञापन तिथि तक समस्त शैक्षणिक एवं अन्य अर्हताएँ पूर्ण होना अनिवार्य है अन्यथा आवेदन पत्र तत्काल निरस्त कर दिया जाएगा। अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग आवेदन करना अनिवार्य है।
  4. सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र ही मान्य किये जावेंगे।
  5. आवेदक छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है। जिसे सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी मूल निवास प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा।
  6. संविदा नियुक्ति एक वर्ष के लिए होगी। तत्पश्चात् आवश्यकता होने पर कार्योग्यता, कार्यक्षमता, वार्षिक कार्य मूल्यांकन एवं व्यवहार के आधार पर एवं शासन के निर्देशानुसार एक बार में एक वर्ष के लिए कार्य अवधि में वृद्धि की जा सकेगी।
  7. यह नियुक्ति सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 एवं उसमें समय-समय पर किये गये संशोधन लागू होंगे।
  8. संविदा पर नियुक्त व्यक्ति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 से शासित होंगे।
  9. संविदा अवधि के दौरान दोनों पक्षों में से किसी एक पक्ष के द्वारा एक माह की पूर्व सूचना या उसके एवज में एक माह का वेतन देकर नियुक्ति समाप्त की जा सकेगी।
  10. सेवा समाप्ति पश्चात् संविदा अधिकारी/कर्मचारी के रूप में दी गई सेवा अवधि हेतु किसी प्रकार की पेंशन, उपदान या मृत्यु-लाभ आदि की पात्रता नहीं होगी।
  11. जिले में प्राप्त कुल आवेदन पत्रों को मेरिट आधार पर सूचीबद्ध किया जायेगा और उनको लिखित परीक्षा/कौशल परीक्षा में प्राप्त अंकों को जोड़ते हुए अंतिम चयन सूची तैयार की जायेगा।
  12. अनुभव प्रमाण पत्र के संबंध में जारी करने वाले संस्थान का नाम, पूर्ण पता, जावक क्र./दिनांक, जारी करने वाले अधिकारी का पदनाम व हस्ताक्षर तथा ईमेल की जानकारी अनिवार्य रूप से दिया जाए। पद से संबंधित नियुक्ति आदेश अनिवार्य संलग्न किया जाए। इसके अभाव में आवेदक द्वारा दिये गये अनुभव को मान्य न करते हुए अपात्र की श्रेणी में रखा जाएगा, जिसके लिए आवेदक स्वयं जिम्मेदार होगे।
  13. आवेदक द्वारा दिये गए गैर शासकीय संस्था के अनुभव प्रमाण पत्र के संबंध में जिस खाते में सैलरी/मानदेय जमा होता हो उस खाते का कम से कम 06 माह का बैंक स्टेटमेंट अथवा बैंक पासबुक जमा करना अनिवार्य होगा।
  14. शासकीय/गैर-शासकीय संस्थाओं में कार्यरत आवेदक द्वारा अपना आवेदन उचित माध्यम से अनापत्ति प्रमाण पत्र सहित प्रस्तुत किया जाएगा।
  15. यदि प्राप्त आवेदन पत्रों की संख्या अधिक होती है तो वरीयता क्रम के आधार पर लिखित परीक्षा/कौशल परीक्षा के लिए 01 पद के विरुद्ध 10 आवेदकों को बुलाया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता, अनुभव का अंक एवं लिखित परीक्षा/कौशल परीक्षा में प्राप्त अंकों का मिलाकर सर्वोच्च अंक अर्जित करने वाले आवेदकों को नियुक्ति दिया जाएगा।
  16. यदि किसी आवेदक की अंकसूची में प्रतिशत अंक उल्लेखित न होकर सिर्फ ग्रेड दिया गया है तो, उन आवेदकों को अपने विद्यालय से कुल प्राप्तांक, पूर्णांक एवं प्रतिशत की प्रमाणित प्रति लेकर जमा करना अनिवार्य होगा।
  17. समान अंक पाने वाले अभ्यर्थियों की पारस्परिक वरीयता उनके उम्र के आधार पर निर्धारित की जाएगी। जिसके अनुसार अधिक उम्र वाले अभ्यर्थी का चयन पहले किया जाएगा।
  18. प्राप्त आवेदन पत्रों एवं संलग्न दस्तावेजों की स्क्रुटनी उपरांत दावा-आपत्ति हेतु पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची, सूचना एवं अन्य निर्देशों का प्रकाशन जिले के वेबसाईट www.jashpur.nic.in में किया जाएगा।
  19. दावा आपत्ति हेतु निर्धारित तिथि में केवल आवेदन पत्र में भरे गए दस्तावेज के संबंध में ही मान्य किया जाएगा। अन्य नवीन दस्तावेज मान्य नहीं किया जायेगा।
  20. ऐसे आवेदक जिन्हें पूर्व में सेवा अनुशासनहीनता/अनुचित व्यवहार/स्वेच्छाचारिता या अनियमितता के आधार पर छत्तीसगढ़ आजीविका संवर्धन समिति से अथवा अन्य किसी भी शासकीय विभाग द्वारा किसी भी पद से पृथक किया गया हो तो चयन के लिए पात्र नहीं होंगे।
  21. आवेदक, जिसने विवाह के लिए निर्धारित न्यूनतम आयु से पूर्व विवाह कर लिया हो, नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होगा।
  22. कोई पुरुष उम्मीदवार जिसकी एक से अधिक पत्नी जीवित हैं और कोई भी महिला उम्मीदवार जिसने ऐसे व्यक्ति से विवाह किया हो जिसकी पहले से ही एक पत्नी जीवित हो, किसी सेवा और पद पर नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होगा।
  23. पदों की संख्या में परिवर्तन संभावित है।

सत्यापन हेतु प्रस्तुत दस्तावेज

लिखित परीक्षा/कौशल परीक्षा के पूर्व निम्न दस्तावेजों के मूल प्रतियों की जांच की जाएगी। इनमें सही पाए जाने पर ही लिखित परीक्षा/कौशल परीक्षा देने हेतु अभ्यर्थी पात्र होंगे। अभ्यर्थियों को निम्न दस्तावेजों की एक-एक स्व प्रमाणित प्रतिलिपि के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा: वीं अंकसूची/जन्म प्रमाण पत्र; स्नातक/स्नातकोत्तर/अन्य निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के समस्त वर्षों की अंकसूची; संबंधित डिग्री; छत्तीसगढ़ के निवासियों हेतु सक्षम अधिकारी द्वारा जारी मूल निवास प्रमाण पत्र; सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो); पहचान पत्र (आधार कार्ड/वोटर आई.डी./पेन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस आदि जिसमें अभ्यर्थी का नाम, पता, फोटो हो); अनुभव प्रमाण-पत्र।

विज्ञापन में कोई आवेदन शुल्क निर्धारित नहीं है।

District Panchayat Jashpur आवेदन कैसे करें 2026

  1. आवेदन से पहले जिला पंचायत जशपुर - राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन 'बिहान', छत्तीसगढ़ शासन की जिला पंचायत जशपुर एनआरएलएम भर्ती 2026 - क्षेत्रीय समन्वयक एवं लेखा सह एम.आई.एस. सहायक, 2 पद | 27 अक्टूबर तक आवेदन के लिए पात्रता मानदंड पूरे होने की पुष्टि करें।
  2. इस जिला पंचायत जशपुर - राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन 'बिहान', छत्तीसगढ़ शासन भर्ती के लिए आधिकारिक सूचना में उल्लिखित प्रक्रिया के अनुसार ऑफलाइन आवेदन करें (जैसे पंजीकृत डाक द्वारा अथवा सूचना में दिए पते पर व्यक्तिगत रूप से जमा करना)।
  3. सूचना में माँगे गए दस्तावेज़ तैयार करें और उनकी फ़ोटोकॉपी या स्कैन तैयार रखें।
  4. आधिकारिक सूचना में बताई गई विधि से, जैसे डिमांड ड्राफ्ट, विज्ञापन में कोई आवेदन शुल्क निर्धारित नहीं है। का आवेदन शुल्क जमा करें।
  5. सूचना के अनुसार, सूचना में दिए गए कार्यालय के पते पर 27 Oct 2026 तक अपना आवेदन जमा करें या भेजें।

District Panchayat Jashpur आवश्यक दस्तावेज़

  • जमा किए गए आवेदन फ़ॉर्म और शुल्क भुगतान रसीद का प्रिंटआउट।
  • हाल की तस्वीर और हस्ताक्षर, सूचना में निर्दिष्ट आकार के अनुसार।
  • जन्मतिथि का प्रमाण (जन्म प्रमाणपत्र या कक्षा X / SSLC मार्कशीट) और एक फोटो पहचान पत्र।
  • पद के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र और मार्कशीट।
  • जाति / EWS / अनुभव / अपंगता प्रमाणपत्र, जैसा कि आपकी श्रेणी या पद पर लागू हो।

District Panchayat Jashpur महत्वपूर्ण निर्देश

  • इस जिला पंचायत जशपुर - राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन 'बिहान', छत्तीसगढ़ शासन भर्ती के लिए केवल आधिकारिक लिंक के माध्यम से आवेदन करें - कोई अन्य माध्यम स्वीकार नहीं किया जाता।
  • जमा करने से पहले आधिकारिक जिला पंचायत जशपुर - राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन 'बिहान', छत्तीसगढ़ शासन सूचना से सभी विवरण (पात्रता, तिथियाँ, शुल्क) जाँचें।
  • अंतिम तिथि 27 Oct 2026 से पहले पूरा करें और भुगतान करें; विलंब या अधूरे आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
  • केवल एक आवेदन की अनुमति है; यदि कई जमा किए जाएँ, तो केवल नवीनतम मान्य आवेदन पर विचार किया जाएगा।
  • आवेदन बाद के चरणों में सभी दस्तावेज़ों की मूल प्रतियों के साथ सत्यापन के अधीन है।
  • इस सूचना के अपडेट (सुधार, परीक्षा पत्र, परिणाम) Rojgarpulse पर देखें।

और सरकारी नौकरियाँ देखें

टैग

आधिकारिक विवरण देखें
साझा करें:
प्रकाशित: 8 Oct 2026स्रोत: जिला पंचायत जशपुर, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान), छत्तीसगढ़ शासनमाध्यम: official

District Panchayat Jashpur अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जिला पंचायत जशपुर एनआरएलएम भर्ती 2026 - क्षेत्रीय समन्वयक एवं लेखा सह एम.आई.एस. सहायक, 2 पद | 27 अक्टूबर तक आवेदन क्या है?

जिला पंचायत जशपुर एनआरएलएम भर्ती 2026 - क्षेत्रीय समन्वयक एवं लेखा सह एम.आई.एस. सहायक, 2 पद | 27 अक्टूबर तक आवेदन एक सरकारी भर्ती सूचना है जिसे District Panchayat Jashpur द्वारा प्रकाशित किया गया है। पद के लिए विचारित होने के लिए अंतिम तिथि से पहले आवेदन करें।

District Panchayat Jashpur भर्ती 2026 के लिए आवेदन कब शुरू होते हैं?

District Panchayat Jashpur भर्ती 2026 के लिए आवेदन 08 October 2026 से शुरू होते हैं।

District Panchayat Jashpur भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

District Panchayat Jashpur भर्ती 2026 के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 27 October 2026 है।

District Panchayat Jashpur भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क क्या है?

विज्ञापन में कोई आवेदन शुल्क निर्धारित नहीं है।

District Panchayat Jashpur भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा क्या है?

District Panchayat Jashpur भर्ती 2026 के लिए कट-ऑफ तिथि तक अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है, लागू छूट के अनुसार।

District Panchayat Jashpur भर्ती 2026 के लिए आवश्यक योग्यता क्या है?

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण तथा मान्यता प्राप्त संस्था/विश्वविद्यालय से कंप्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा/सर्टिफिकेट। / मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य विषय पर स्नातक उत्तीर्ण तथा मान्यता प्राप्त संस्था/विश्वविद्यालय से कंप्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा। वांछनीय: टैली सर्टिफिकेट।

District Panchayat Jashpur भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

District Panchayat Jashpur भर्ती 2026 के लिए ऑफलाइन आवेदन करें - ऊपर दिए गए आधिकारिक सूचना में उल्लिखित प्रेषण विधि (जैसे पंजीकृत डाक अथवा व्यक्तिगत रूप से जमा) और पते का उपयोग करें। आवेदन करने से पहले आधिकारिक सूचना से सभी विवरण सत्यापित करें।

आधिकारिक विवरण देखेंसूचना PDF