डीएलएसए उज्जैन पैरालीगल वालंटियर (PLV) पैनलीकरण 2026-27 | 31.08.2026 तक आवेदन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उज्जैन, मध्य प्रदेश - पैरालीगल वालंटियर्स (PLV) के पैनलीकरण हेतु विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), उज्जैन द्वारा नालसा की पैरालीगल वालंटियर्स स्कीम के अनुक्रम में तथा म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय उज्जैन एवं खाचरौद, नागदा, महिदपुर, तराना एवं बड़नगर स्थित तहसील विधिक सेवा समितियों हेतु योग्य एवं उपयुक्त व्यक्तियों को पैरालीगल वालंटियर्स (PLV) के रूप में वर्ष 2026-27 हेतु पैनलीकृत (एम्पैनलमेंट) किये जाने हेतु आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
| आवेदन प्रारम्भ तिथि | 08 अगस्त 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 31 अगस्त 2026 (शाम 5:00 बजे तक) |
रिक्तियाँ / पैनलीकरण
निम्न तहसील विधिक सेवा समितियों हेतु पैरालीगल वालंटियर्स का पैनलीकरण:
- उज्जैन (जिला विधिक सेवा प्राधिकरण)
- खाचरौद
- नागदा
- महिदपुर
- तराना
- बड़नगर
पात्रता
- आयु: 18 वर्ष अथवा उससे अधिक (किसी भी उम्र का व्यक्ति आवेदन कर सकता है)।
- उत्तम चरित्र, स्वस्थ्य चित्त, कोई ऐसा शारीरिक दोष न हो जो कार्य करने हेतु अक्षम बनाता हो।
- आवेदन-कर्ता रजिस्टर्ड विधि व्यवसायी न हो।
- आवेदन-कर्ता के विरुद्ध किसी भी पुलिस थाना / आरक्षी केन्द्र में कोई आपराधिक प्रकरण पंजीकृत न हो (आवेदन के साथ शपथ पत्र संलग्न किया जाये)।
महत्वपूर्ण नोट
- पैरालीगल वालंटियर का कार्य स्वयंसेवक के रूप में पूर्णतः विधिक सेवा का कार्य है, जो नौकरी अथवा शासकीय सेवा नहीं है; किसी प्रकार का वेतन / मजदूरी / भत्ता देय नहीं है।
- चयन प्रक्रिया पूर्ण रूप से निःशुल्क है; कोई आवेदन शुल्क व चयन शुल्क देय नहीं है।
- PLVs को विधिक सेवा केन्द्रों, पुलिस थानों में समाज के कमजोर, पिछड़े तथा पीड़ित व्यक्तियों एवं गुमशुदा बच्चों की सहायता हेतु संबद्ध किया जाता है।
चयन प्रक्रिया
आवेदन पत्रों की छंटनी कर पात्र उम्मीदवारों को चयन समिति के समक्ष साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया जायेगा। साक्षात्कार में उपस्थित होने वाले आवेदक को कोई यात्रा व्यय / भत्ता देय नहीं होगा।
आवेदन कैसे करें
आवेदन पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उज्जैन अथवा संबंधित विधिक सेवा समिति कार्यालय में प्रस्तुत करें। विवरण आधिकारिक वेबसाइट ujjain.dcourts.gov.in पर उपलब्ध है।