KVS — via Rojgarpulse
KVS
CBSE 10वीं के बाद 12वीं रिजल्ट में भी चमके केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय, जानें पिछले पांच साल का सक्सेस रेट success rate of Kendriya and Navodaya Vidyalayas over the past five years : आइए जानते हैं इन दोनों सरकारी स्कूलों का पिछले पांच साल का सक्सेस रेट और एडमिशन प्रोसेस, ताकि आप भी अपने बच्चे का कम पैसे में एडमिशन कराके उन्हें पढ़ाई का एक अच्छा माहौल दे सकें. Read Time: 4 mins Share Twitter WhatsApp Facebook Reddit Email एक बार एडमिशन होने के बाद, यहाँ पढ़ाई से लेकर रहना-खाना तक सब कुछ मुफ्त होता है. JNV & KV Admisson Process : सीबीएसई बोर्ड ने पिछले साल का ट्रेंड फॉलो करते हुए 12वीं का रिजल्ट आखिरकार आज जारी कर दिया. इस साल 12वीं का कुल पासिंग पर्सेंटेज 85.20 रहा. जिसमें नवोदय और केंद्रीय विद्यालय ने एक बार भी शानदार रिजल्ट दिया है. जी हां, केंद्रीय विद्यालय ने 12 वीं बोर्ड में 98.55 प्रतिशत से पहले नंबर पर अपनी जगह बनाई है, जबकि जवाहर नेहरु विद्यालय ने 98.47 के साथ दूसरे स्थान पर अपने आपको काबिज किया है. आपको बता दें कि 15 अप्रैल को बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी किया था. इसमें भी ये दोनों स्कूल टॉप पर थे. केन्द्रीय विद्यालय का रिजल्ट 99.57% रहा है. वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय के 99.42% छात्र सफल हुए.ये दोनों टॉप सरकारी स्कूल हैं, जहां एडमिशन मिलना बहुत मुश्किल होता है. हर साल यहां पर पेरेंट्स अपने बच्चों का दाखिला कराने के लिए पूरा दम खम लगा देते हैं. इसका कारण पढ़ाई की उच्च गुणवत्ता अनुशासन और कम फीस. ऐसे में आइए जानते हैं इन दोनों सरकारी स्कूलों का पिछले पांच साल का सक्सेस रेट और एडमिशन प्रोसेस, ताकि आप भी अपने बच्चे का कम पैसे में एडमिशन कराके उन्हें पढ़ाई का एक अच्छा माहौल दे सकें. 1. केंद्रीय विद्यालय (KVS) - एडमिशन प्रोसेसकेवीएस में एडमिशन मुख्य रूप से प्राथमिकता श्रेणियों (Priority Categories) पर आधारित होता है.लॉटरी सिस्टमकक्षा 1 में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन होते हैं और चयन 'लॉटरी' के माध्यम से किया जाता है.प्राथमिकता (Priority) किसे दी जाती हैसबसे पहले केंद्र सरकार के कर्मचारियों (जैसे डिफेंस, रेलवे) के बच्चों को जगह दी जाती है. इसके बाद राज्य सरकार के कर्मचारियों और फिर अन्य कैटेगरीज (Private/Self-employed) का नंबर आता है.कोई प्रवेश परीक्षा नहीं (कक्षा 1-8)प्राथमिक कक्षाओं में एडमिशन के लिए आमतौर पर कोई टेस्ट नहीं होता. हालांकि, कक्षा 9 के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है. आरक्षणइसमें RTE (राइट टू एजुकेशन), SC, ST और OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) के लिए सीटें आरक्षित होती हैं.2. नवोदय विद्यालय (JNV) - एडमिशन प्रोसेसनवोदय में एडमिशन पूरी तरह से योग्यता (Merit) पर आधारित होता है, यहां कोई 'प्रायोरिटी कोटा' नहीं चलता.प्रवेश परीक्षा (JNVST)कक्षा 6 में एडमिशन के लिए नेशनल लेवल पर एक प्रवेश परीक्षा होती है जिसे Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test (JNVST) कहा जाता है. इसमें रीजनिंग, मैथ्स और भाषा के सवाल पूछे जाते हैं.कक्षा 9 और 11 में लेटरल एंट्रीअगर सीटें खाली रहती हैं, तो कक्षा 9 और 11 के लिए भी टेस्ट के जरिए एडमिशन लिया जाता है.ग्रामीण कोटानवोदय की 75% सीटें ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के लिए आरक्षित होती हैं, ताकि गांव की प्रतिभा को आगे बढ़ने का मौका मिले.पूरी तरह निशुल्कएक बार एडमिशन होने के बाद, यहां पढ़ाई से लेकर रहना-खाना तक सब कुछ मुफ्त होता है.पिछले पांच साल का केंद्रीय और नवोदय विद्यालय का सक्सेस रेट क्या रहा - success rate of Kendriya and Navodaya Vidyalayas over the past five years?CBSE 12th Result 2021 : केंद्रीय और नवोदय विद्यालय का पासिंग पर्सेंटेजकेंद्रीय विद्यालय (KVS): 100% छात्र पास हुएजवाहर नवोदय विद्यालय (JNV): 99.94% छात्र पास हुएCBSE 12th Result 2022 : केंद्रीय और नवोदय विद्यालय का पासिंग पर्सेंटेजजवाहर नवोदय विद्यालय (JNV): 98.93%केंद्रीय विद्यालय (KV): 97.04%CBSE 12th Result 2023 : केंद्रीय और नवोदय विद्यालय का पासिंग पर्सेंटेजजवाहर नवोदय विद्यालय (JNV): 97.51% छात्र उत्तीर्ण हुएकेंद्रीय विद्यालय (KV): 92.51% छात्र पास हुएCBSE 12th Result 2024 : केंद्रीय और नवोदय विद्यालय का पासिंग पर्सेंटेजइस साल दोनों स्कूलों का रिजल्ट 99.09 फीसदी रहा.CBSE 12th Result 2025 : केंद्रीय और नवोदय विद्यालय का पासिंग पर्सेंटेजजवाहर नवोदय विद्यालय (JNV): 99.29%केंद्रीय विद्यालय (KV): 99.05% CBSE 10th Result 2021 : केंद्रीय और नवोदय विद्यालय का पासिंग पर्सेंटेजकेंद्रीय विद्यालय (KV): 100%जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV): 99.99%CBSE 10th Result 2022 : केंद्रीय और नवोदय विद्यालय का पासिंग पर्सेंटेजजवाहर नवोदय विद्यालय (JNV): 99.71%केंद्रीय विद्यालय (KVS): 96.61%CBSE 10th Result 2023 : केंद्रीय और नवोदय विद्यालय का पासिंग पर्सेंटेजजवाहर नवोदय विद्यालय (JNV): 99.14% छात्र उत्तीर्ण।केंद्रीय विद्यालय (KV): 98.71% छात्र पास हुएCBSE 10th Result 2024 : केंद्रीय और नवोदय विद्यालय का पासिंग पर्सेंटेजकेंद्रीय विद्यालय (KVS): 99.09%जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV): 99.09%CBSE 10th Result 2025 : केंद्रीय और नवोदय विद्यालय का पासिंग पर्सेंटेजजवाहर नवोदय विद्यालय (JNV): 99.49%केंद्रीय विद्यालय (KV): 99.45% पूरी स्टोरी पढ़ें NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं फॉलो करे: KVS Vs JNV, Kendriya Vidyalaya Admission 2026, Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test, Best Government Schools In India यह भी पढ़ें KVS Admission 2026: Balvatika और कक्षा 1 की तीसरी लॉटरी लिस्ट जारी, यहां देखें कैसे करें चेक KVS Admission 2026: कल जारी होगी बालवाटिका की पहली लिस्ट, ऐसे चेक करें अपने बच्चे का नाम Kendriya Vidyalaya Admission 2026: एडमिशन की आखिरी तारीख आज, प्री प्राइमरी और क्लास 1 के लिए अंतिम मौका ट्रेंडिंग न्यूज़ ₹370 बिरयानी विवाद में महाराष्ट्र पुलिस ने कसा शिकंजा, कॉमेडियन प्रणीत मोरे, हिमांशु और डॉ सेजल पर FIR अफगानिस्तान 'ए' ने जीता टॉस, भारत को मिला पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता, जल्द एक्शन में नजर आएंगे वैभव 'पायलटों को बलि का बकरा न बनाया जाए', AI-171 क्रैश की पहली बरसी पर पायलट संगठन ने की गहन जांच की मांग दिल्ली-NCR में मौसम की फिरकी, तेज आंधी-बारिश ने गर्मी को धो डाला, IMD ने जारी किया अलर्ट इटावा: 55000 रुपये की रिश्वत ले रहे ACMO को कानपुर विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा विज्ञापन विज्ञापन विज्ञापन Quick Links Rajasthan News PNR Status Business News देश क्रिकेट फिल्मी दुनिया IND A vs AFG A Guru Randhawa Gym Firing विज्ञापन